फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   35 thousand liters of raw liquor recovered

35 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद

Sun, 27 Dec 2015 11:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के मजरा चाईंपुरवा व नकही में रविवार को सुबह सीओ करनैलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब की 48 भट्ठी पकड़ीं। इस दौरान पुलिस ने 35 हजार लीटर कच्ची शराब व 80 क्विंटल लहन बरामद किया। लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ कौड़िया थाने में आबकारी अधिनियम व अपमिश्रण के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

भारी मात्रा में हुई शराब की बरामदगी से कौड़िया व कटरा पुलिस का भांडा फूट गया। सीओ ने स्वीकारा कि दो थानों की पुलिस को शराब के कारोबार की जानकारी थी, इसके बावजूद दोनों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी को रिपोर्ट सौंपी है। एसपी ने शराब के कारोबार में कौड़िया व कटरा थाने की पुलिस की संलिप्तता की जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है।

बताया जाता है कि कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के मजरा नकही व चाईंपुरवा में काफी दिनों कच्ची शराब का कारोबार फलफूल रहा है। यहां की शराब नेपाल तक आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची शराब का कारोबार यहां कौड़िया पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। रविवार को सुबह सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द के नेतृत्व में कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव की टीम ने भरथा इटहिया गांव के मजरा चाईंपुरवा व नकही में छापेमारी की।

यहां छापे के दौरान पुलिस ने 35 हजार लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर के सात सौ जरीकेन व 80 क्विंटल लहन बरामद किया। वहीं, नदी के अंदर से शराब से भरे 12 ड्रम बरामद हुए हैं।

बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने कच्ची शराब के कारोबारी परागे, रमई व जगदीश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई लोग नदी में कूदकर भाग निकले।

सीओ ने बताया कि गांव के समीप टेढ़ी नदी के किनारे एक टीले के कई स्थानों पर शराब की 48 भट्ठियां मिलीं, जहां शराब बनाई जा रही थी। सभी भट्ठियों को तोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि नदी में मिले ड्रमों की शराब को वहीं नष्ट करा दिया गया। सीओ ने बताया कि बड़े पैमाने पर चल रहे 48 शराब के धंधे की जानकारी कौड़िया व कटरा पुलिस को थी, मगर दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि एसपी को रिपोर्ट सौंपी गई है।


इस मामले में कौड़िया थाने में परागे, रमई व जगदीश के खिलाफ आबकारी अधिनियम व अपमिश्रण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव का कहना है कि शराब के कारोबार में दोनों थानों की पुलिस की संलिप्तता की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed