{"_id":"5c703257bdec2273a74d0d69","slug":"31550856791-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोगरेट पीने के विवाद में दो दोस्तों की गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोगरेट पीने के विवाद में दो दोस्तों की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दोस्तों की गला काटकर हत्या
गोंडा। शादी समारोह में शिरकत करके बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की शहर के गायत्रीपुरम चौराहे पर गुरुवार रात सिगरेट पीने के विवाद को लेकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान तीसरे दोस्त ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
वारदात के बाद मृत युवकों के समर्थकों ने जिला अस्पताल में जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दी। सीओ के समझाने पर समर्थक माने। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरी रात छापेमारी की और वारदात के 20 घंटे के भीतर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वारदात अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
शहर के दयानंदनगर मोहल्ला निवासी सौरभ सैनी ने बताया कि मालवीय नगर के रहने वाले कपड़े के थोक व्यवसायी का बेटा उसका दोस्त है। सौरभ के मुताबिक दोस्त के बहन की गुरुवार को सूरज होटल से शादी थी।
वह अपने भाई शिवम सैनी उर्फ बेटू, दोस्त शिवेश उर्फ रजत निवासी दयानंद नगर, विवेक कश्यप पुत्र शिवकुमार निवासी पांडेय बाजार के साथ शादी में गया था। वहां से लौटते समय वह सभी आईटीआई रोड स्थित गायत्री पुरम चौराहे पर पहुंचे और शिवम उर्फ बेटू व शिवेश उर्फ रजत सामान लेने के लिए एक दुकान पर जा रहे थे।
तभी पहले से वहां मौजूद श्यामू निवासी निहाल पुरवा कोतवाली नगर व उसके चार साथियों का शिवम व शिवेश से सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया। सौरभ ने बताया कि इसी बीच श्यामू और उसके साथियों ने शिवम व शिवेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला काटकर दोनों की हत्या कर दी।
वारदात से गायत्री पुरम चौराहे की दुकानों के शटर गिर गए और दहशत में लोग भाग निकले। हत्या के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दो दोस्तों की हत्या से गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
हालांकि सीओ सिटी महावीर सिंह ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। इस पर जाम समाप्त कर दिया गया। मामले में सौरभ सैनी ने कोतवाली नगर में श्यामू और उसके चार साथियों के खिलाफ बलवा, हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर में दोहरे हत्याकांड के बाद एसपी ने स्वाट टीम, सर्विलांस समेत कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, नवाबगंज, धानेपुर, परसपुर, कटरा बाजार व करनैलगंज कोतवाली की पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगा दिया।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी श्यामू, संदीप, विशाल, धर्मेंद्र, संदीप, अमरजीत, ओंकार, शिवसरन व सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने हत्या करना स्वीकार किया है।
शिवम उर्फ बेटू व शिवेश पांच दिन पहले अपने दोस्तों के संग शहर के गुड्डूमल चौराहे पर गए थे। वहां श्यामू और उसके साथियों ने दोनों को मारने के लिए दौड़ा लिया था। मगर दोनों ने भागकर किसी तरह जान बचा ली थी। हालांकि दोनों ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।
दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पड़ताल के दौरान लोगों ने बताया कि चौराहे पर एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस पर पुलिस ने देर रात दुकान खुलवाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें वारदात की फुटेज मिल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और चंद घंटे में ही सभी नौ आरोपियों को धर दबोचा।
दो युवकों की गला रेतकर हुई हत्या के बाद समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री पुलिस अधीक्षक राकेश प्रताप सिंह के साथ शुक्रवार को मृतकों के घर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री ने एसपी को मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया।