फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अवैध शराब कारोबारियों ने गर्भवती महिला समेत चार लोगों को किया लहूलुहान

अवैध शराब कारोबारियों ने गर्भवती महिला समेत चार लोगों को किया लहूलुहान

Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारियों ने गर्भवती महिला समेत चार लोगों को किया लहूलुहान
अवैध शराब कारोबारियों ने गर्भवती समेत चार को किया लहूलुहान
विज्ञापन


बालपुर गोंडा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट के मजरा सदियापुर में बीती रात अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक पर गांव के ही एक युवक के घर पर आधी रात को धावा बोलकर गर्भवती महिला सहित चार लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। गर्भवती महिला की हालात चिकित्सकों के मुताबिक गम्भीर बनी हुई है। गर्भवती महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में नामजद़ तहरीर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सदियापुर बालपुर जाट निवासी संजय कुमार (30) के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही सर्वेश, मनोज, सुखबीर, रामदीन निवासी बालपुर जाट लाठी-डंडा लेकर उसके घर के पीछे आकर भाई संतोष (38) जो घर के पीछे टीन-शेड में लेटे थे उनको मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर वह अपनी पत्नी वन्दना (25) भाई अर्जुन (22) के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचा तो शराब कारोबारियों ने हम सभी लोगों पर भी हमला कर दिया और कहा कि तुमने पुलिस की मुखबिरी की है, अब मुखबिरी करोगे तो जान से मार डालेंगे।

हल्ला सुनकर गाँव वाले पहुंचते तबतक शराब कारोबारी भाग चुके थे। पीड़ित ने तुरंत कोतवाली देहात के प्रभारी को फोन किया 10 मिनट के अन्दर ही कोतवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और 108 नंबर की एम्बुलेंस बुलवाकर घायल संतोष, संजय, वन्दना व अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


जहाँ पर तीनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। लेकिन गर्भवती वन्दना की हालात गम्भीर बनी हुई है। वन्दना के पति संजय कुमार ने अवैध शराब कारोबारी सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, सुखवीर, रामदीन, के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दिया है। कोतवाल ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद एफ आईआर दर्ज करके कार्यवाही की जी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed