फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत

गोंडा। दो थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक की टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कटरा बाजार क्षेत्र के मोहम्मदपुर टेपरा गांव के रहने वाले पांचू का 28 वर्षीय बेटा रईस इसी गांव के रहने वाले अपने साथी 30 वर्षीय रिंकूके साथ बाइक से शनिवार की रात अपने घर से कटरा बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


वह दोनों पहाड़ापुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के पहिए के नीचे दबकर रईस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सीएचसी कटरा बाजार लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना में थाना तरबगंज क्षेत्र के पूरेलाली गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विंदेश्वरी व 30 वर्षीय ओम प्रकाश शनिवार को बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे।


वह दोनों वापस लौट रहे थे तभी सरकुलर रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed