{"_id":"5e444487f5c73b64b756421dec979388","slug":"20-thousand-rupees-robbed-to-the-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से लूटे 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी से लूटे 20 हजार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक की शाखा रेतादल सिंह के एटीएम से सोमवार को दोपहर रुपये निकालकर केबिन से बाहर निकले एक व्यवसायी से लुटेरों ने तमंचे से धमकाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यवसायी ने तरबगंज थाने में बाइक सवार तीन लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के असरफा गांव के मजरा पूरे कुदरहा के रहने वाले हाशिम अली ने बताया कि वह नमकीन का व्यवसाय करते हैं।
हाशिम अली के मुताबिक उसकी मां की तबियत खराब थी, इसलिए वह सोमवार को दोपहर स्टेट बैंक की शाखा रेतादल सिंह के पास लगे एटीएम से रुपये निकालने आया था।
यहां उसने एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले और केबिन से बाहर निकला ही था, तभी बाइक से आए तीन युवकों में से एक ने उसे बुला लिया।
जब वह युवक के पास पहुंचा तो उसने हाशिम के सिर पर तमंचा सटा दिया और धमकाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तीनों बदमाश तरबगंज की ओर भाग गए।
इस मामले में हाशिम अली ने तरबगंज थाने में मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज के इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।