फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत दूसरा घायल

कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत दूसरा घायल

Fri, 29 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
कटरा मार्ग पर देर शाम हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कटरा बाजार। क्षेत्र के कटरा-गोंडा मार्ग पर देर शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बनकटवा निवासी दीपक कुमार (26) वर्ष अपने चचेरे भाई रविशंकर 28 वर्ष के साथ गुरुवार की देर शाम को बाइक से शान्तिनगर अस्पताल में भर्ती अपने पिता राधिका प्रसाद को देखने का जा रहा था। पुलिस के मुताविक बिना हेल्मेट के दोनो युवक बाइक से निकले थे, बाइक रविशंकर चला रहा था। रास्ते में कटरा-गोंडा मार्ग पर रायपुर फकीर गांव के पास सामने से आ रही एक बिना नम्बर की कार ने ठोकर मार दी। सड़क पर गिरने से दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर चोट लगने से रवि शंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दीपक को गंभीर हालत में लोगों ने जिला अस्पताल भेजा,हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कटरा पुलिस को दी। पुलिस ने कार को कस्टडी में लेकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ कटरा डीपी सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed