{"_id":"59986b354f1c1b0e658b45f8","slug":"191503161141-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सवार तीन युवकों ने ट्रक चालक व खलासी को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुति सवार तीन युवकों ने ट्रक चालक व खलासी को उठाया
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार तीन युवकों ने ट्रक चालक व खलासी को उठाया
दूसरे चालक की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर। थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच हाइवे पर शुक्रवार की देर रात कार सवार तीन युवकों ने एक ट्रक चालक व उसके खलासी का अपहरण कर लिया। इस मामले में एक दूसरे ट्रक चालक ने थाने में तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रतापगढ़ जिले के कोहरौड़ थाना क्षेत्र के खरौली गांव के रहने वाले ट्रक चालक रमेश चन्द के मुताबिक शुक्रवार की देर रात वह अपने सहयोगी ट्रक चालक संतलाल के साथ ट्रक लेकर बहराइच से गोंडा की तरफ आ रहा था। दोनों के ट्रक आगे पीछे चल रहे थे। संतलाल ट्रक लेकर आगे चल रहा था। दोनों खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलनगर के मजरा तेलियन पुरवा के पास पहुंचे ही थे कि बहराइच की ओर से आ रहे एक कार ट्रक के आगे आकर खड़ी हो गई। ट्रक से उतरे तीन युवकों ने शिवराम से कार में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगे। इसके बाद तीनों ने ट्रक की चाभी छीन ली और 25 हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपया देने में असमर्थता जताने पर मारुती सवार लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक चालक सन्त लाल व खलासी रुस्तम को ट्रक से बाहर खींचकर मारुती में जबरन बिठा लिया और गोंडा की तरफ भाग निकले। इस घटना के बाद ट्रक चालक रमेश चंद्र ने पुलिस चौकी आर्यनगर में ट्रक खड़ा कर इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व स्थानीय थाने पर दी। खरगूपुर पुलिस ने चालक के तहरीर पर मारुती सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।