फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सकरी पुलिया में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

सकरी पुलिया में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सकरी पुलिया में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत, जवान घायल

गोंडा। रगड़गंज-परसपुर मार्ग पर सिसई चौराहे के समीप स्थित रविवार सुबह एक ही पर बाइक सवार सैनिक समेत तीन युवक पुलिया से नीचे गिर गए। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में सेना में जवान गंभीर रुप से घायल हो गया।

उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीनों युवक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में बाराबंकी जा रहे थे। युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया और मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिया संकरी होने के कारण हुई मौतों से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क खोदनी शुरू कर दी। विधायक तरबगंज ने पुलिया चौड़ीकरण कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया, तब ग्रामीण माने और जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के नरायनपुर गांव के रहने वाले शमशेर सिंह का 22 वर्षीय बेटा आलोक सिंह सेना में जवान है। वह अपने फुफेरे भाई पुनीत 21 पुत्र महेश निवासी ग्राम जगदीशपुर कोतवाली नगर गोंडा व अंकित सिंह 23 पुत्र पप्पू सिंह निवासी दुबाही थाना नवाबगंज जनपद बहराइच के साथ रविवार की सुबह बाइक से अपनी बुआ के यहां निमंत्रण में बाराबंकी जा रहा था।

तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वह तीनों रगड़गंज-परसपुर सीबीएन मार्ग पर सिसई चौराहे के पास पहुंचे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक संकरी पुलिया से नीचे गिर गए। जिससे पुनीत व अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से शहर के निजी अस्पताल भेज दिया गया।

डाक्टरों ने आलोक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया और सीबीएन मार्ग जाम कर दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन को खरी-खोटी सुनाते हुए सड़क खोदनी शुरू कर दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज आरपी सिंह ने मामला बिगड़ता देखकर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम तरबगंज अमरेश कुमार मौर्य, सीओ तरबगंज ब्रहमा सिंह थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश सिंह, थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद सरोज, थानाध्यक्ष तरबगंज विजय पांडेय, थानाध्यक्ष नवाबगंज सदानंद सिंह व थानाध्यक्ष करनैलगंज वेदप्रकाश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

बाद में मौके पर पहुंचे विधायक तरबगंज प्रेमनारायन पांडेय ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज आरपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लगेंगे संकेतक, बनेगी रेलिंग

विधानसभा तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करते हुए कहा कि हादसों में किसी की जान न जाए। इसके लिए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी जेबी सिंह व एक्सईएन लोक निर्माण विभाग से बात कर पुलिया के दोनों ओर रेलिंग का निर्माण शुरू करा दिया गया।

दोनों ओर संकेतक भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा दोनों ओर वहां मिट्टी पटाई भी शरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की देखरेख में काम शुरू करा दिया गया है।

संकेतक न होने से मर चुके दर्जनों लोग
-वर्ष 2012 में सीबीएन मार्ग करनैलगंज सेनवाबगंज तक के चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया था। मार्ग गोटू लेन बनाने के साथ ही पुलों के भी चौड़ीकरण का काम किया जाना था, लेकिन निर्माण के दौरान सिसई चौराहे के पास पुरानी इस पुलिया का न तो चौड़ीकरण किया गया और न ही यहां पर पुलिया होने का कोई संकेतक लगाया गया है। जिसकी वजह से यह पुल अब तक दर्जनों मौतों का गवाह बन चुका है।


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
सीबीएन मार्ग पर रविवार की सुबह सिसई के पास हुए हादसे में अंकित व पुनीत की जान चली गई। हादसे में आलोक घायल हो गया। दरअसल तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहनी थी। तीनों युवकों ने हेलमेट पहनी होती तो उनकी जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज आरपी सिंह ने बताया कि तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed