फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बैंक लुटेरों की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा

बैंक लुटेरों की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा

Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैंक लुटेरों की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा
गोंडा। रानी बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से मंगलवार को गार्ड की हत्या कर लूटे गए 50 लाख रुपये के मामले में 48 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस अभी खाली हाथ है। मंगलवार को खुलासे के करीब पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस का दावा हवा हवाई ही रहा और गुरुवार को भी पुलिस लुटेरों की तलाश में हवा में हाथ पांव मारती दिखाई दी। वहीें बुधवार की देर शाम लुटेरों की तलाश के लिए एसटीएफ की टीम भी जिले में पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे रानी बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के गार्ड सादिक अली की गोली मारकरहत्या कर दी थी और मुख्य शाखा में जमा करने के लिए ले जाया जा रहा 50 लाख रुपये से भरा कैश बाबाक्स लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे आराम से फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सौ मीटर की दूरी पर पिकेट ड्यूटी व दो सौ मीटर की दूरी पर बडग़ंाव की पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग करने का दावा करती रही और लुटेरे आराम से बाइक से निकलने में कामयाब रहे। बुधवार को पुलिस ने बैंक के कैश बॉक्स को बरामद कर घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंचने का दावा किया लेकिन अगले ही दिन पुलिस एक बार फिर से बेबस नजर आई। लूट की घटना को 48 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस हवा में ही हाथ पांव चला रही है। वहीं दूसरी तरफ दुस्ससाहसिक वारदात की जांच के लिए एसटीएफ की टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। जिला पुलिस के फिसड्डी रहने के बाद इस वारदात के खुलासे के लिए एसटीएफ टीम को लगाया गया है। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद हो रही जिले की पुलिस की किरकिरी के बाद एसटीएफ की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


नपेंगे रिजल्ट ने देने वाले अफसर
गोंडा। गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को रानी बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा का निरीक्षण किसया और गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये की लूट जाने के घटना की बारीकी से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस अफसरों की बैठक में उन्होंने फिसड्डी अफसरों की जमकर लास लगाई। आईजी ने दो टूक कहा कि रिजल्ट न देने वाले अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्हें कतई बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस अधीक्षक को लूट के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed