फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जमीन में धन होने का झांसा देकर ठगने वाला ठग गिरफ्तार

जमीन में धन होने का झांसा देकर ठगने वाला ठग गिरफ्तार

Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जमीन में धन होने का झांसा देकर ठगने वाला ठग गिरफ्तार
जमीन में गड़े खजाने का झांसा देकर ठगने वाला दबोचा
विज्ञापन

- कई लोगों से की थी हजारों रुपये की ठगी
मंगुरा बाजार (गोंडा)। आपके घर में गड़ा धन है, अगर आपको गड़ा धन निकलवाना है तो उसकी कीमत अदा करो। मगर इस बारे में किसी परिवारीजन या अन्य को बताया तो खजाना नहीं मिलेगा। ये बात कहकर गांव में ठगी करने वाले एक व्यकित को पांच साल बाद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

मामला थाना उमरीबेगमगंज के धमरैया का है। जहां रामदीन के घर एक ठग पहुंचा। उसने रामदीन से गिलास में पानी मांगा और फिर पानी में धागा डाला। धागे को चाकू से निकाला। फिर ठग ने रामदीन से कहा कि, उसके घर में जमीन के अंदर खजाना गड़ा है। इसे निकलवाना हो तो 20 हजार रुपये दो। रामदीन ने उसे 20 हजार रुपये दे दिए। फिर जमीन की खोदाई की गयी। जमीन के अंदर से एक केतली निकली, जिसमें मिट्टी लगी थी। ठग ने बताया कि, चार महीने बाद केतली खोली जाएगी तो उसमें से रकम निकलेगी। तब तक इसे सुरक्षित रख दो। इसी प्रकार इसी गांव से राघवराम मौर्या से 20 हजार, ईश्वर शरन से 10 हजार तथा रामदीन के साले आत्माराम निवासी कलूट पुरवा थाना तरबगंज से 10 हजार रुपये लेकर ठप फरार हो गया। गुरुवार को काफी दिन बाद ठग मंगुरा बाजार में घूम रहा था तो आत्माराम ने उसे पहचान लिया। आत्माराम ने ग्रामीणों की मदद से ठग को गन्ने के खेत से पकड़कर मंगुरा पुलिस चौकी ले गया। आत्माराम ने आरोपी ठप रामफेर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज आरपी सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed