फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नियुक्ति पाने को प्रशिक्षु शिक्षकों ने कराई काउंसलिग

नियुक्ति पाने को प्रशिक्षु शिक्षकों ने कराई काउंसलिग

Wed, 21 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पाने को प्रशिक्षु शिक्षकों ने कराई काउंसलिग
नियुक्ति पाने को प्रशिक्षु शिक्षकों ने कराई काउंसलिग
विज्ञापन

महिलाओं व दिव्यांगों ने लाक किए पसंदीदा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। प्रशिक्षण पूरा कर अपनी मौलिक नियुक्ति का इंतजार कर रहे 72825 शिक्षक भर्ती के आठवें बैच के 3 सौ प्रशिक्षु शिक्षकाें की काउंसलिंग लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से शुरु हो गई। काउंसलिग के पहले दिन बुलाए गए दिव्यंाग व महिला प्रशिक्षु शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई। पहले दिन 10 दिव्यांग व 108 महिला प्रशिक्षु शिक्षकों को बुलाया गया था।

परिषदीय स्कूलों की 72825 शिक्षक भर्ती के आठवें बैच के तीन सौ प्रशिक्षु शिक्षक मार्च में प्रशिक्षण पूरा कर स्कूलों में अपनी मौलिक नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। उच्च न्यायालय ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को 15 जून तक परिषदीय स्कूलों में नियुक्त किए जाने के आदेश दिए थे लेकिन जिले में बीएसए की तैनाती की उठापटक को लेकर इन शिक्षकों की नियुक्ति अटकी हुई थी। काफी जद्दोजहद के बाद मंगलवार को इन प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती देने के लिए काउंसलिग प्रक्रिया की शुरुवात की गई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित काउंसलिग में 108 महिला व 10 दिव्यांग प्रशिक्षु शिक्षकों को बुलाया गया था। जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित काउंसलिग प्रक्रिया देवी पाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक एमपी सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय के देखरेख में कराई गई काउंसलिग में पहले दिन महिलाओं व दिव्यांगो ने अपने मनपसंद स्कूलों का चयन कर लाक किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि स्कूल चयन के लिए प्रशिक्षुआें को ग्रामीण क्षेत्र के 265 व सामान्य क्षेत्र झंझरी व पंडरीकृपाल ब्लाक के 13 स्कूलों में रिक्त पड़े 344 पदों का विकल्प खोला गया था। बुधवार को पुरुष वर्ग के प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जायेगी। काउसंलिग में खंड शिक्षा अधिकारी रामराज, ममता सिंह, अवधेश त्रिपाठी, दिनेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed