{"_id":"5b1582904f1c1ba66e8b62d3","slug":"161528136336-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत नदी में गिरे युवक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक समेत नदी में गिरे युवक, एक की मौत
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने दौड़ाया तो नदी में गिरे बाइक सवार, एक की मौत
गोंडा । कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के समीप सोमवार को बाइक सवारों ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवारों को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो दहशत में बाइक अनियंत्रित होकर सीधे टेढ़ी नदी में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के मेई पाठक गांव निवासी प्रमोद कुमार बाजपेई (17)के मुताबिक सोमवार की सुबह वह अपने साथी रोहित कुमार अवस्थी (22) के साथ अपने घर से खरगूपुर स्थित बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
जल चढ़ाने के बाद दोनों युवक बाइक का पेपर लेने के लिए करनैलगंज चले गए। प्रमोद ने बताया कि लौटते समय कटरा-करनैलगंज मार्ग पर चारईंपुरवा गांव के समीप उनकी बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दिया।
बाइक की टक्कर लगने से शंातीनगर निवासी मोहित कुमार(20) घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों बाइक समेत भागने लगे तो ग्रामीणों ने दोनों का पीछा किया। मारे दहशत के उनकी बाइक रामापुर गांव के समीप अनियंत्रित हो गई और सीधे टेढ़ी नदी में जा गिरी।
इस हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।