फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, 12 घंटे कटी रही बिजली

धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, 12 घंटे कटी रही बिजली

Mon, 18 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, 12 घंटे कटी रही बिजली

विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, 12 घंटे गुल रही बिजली

गोंडा। 400 केवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर रखे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से होने वाले तेल रिसाव से अचानक रविवार देर रात 400 केवीए ट्रांसफार्मर में आ लग गई और वह धू-धू कर जल उठा। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना रात में 11 बजे हुई, उस वक्त वहां कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

आग लगने से ट्रांसफार्मर कुछ ही मिनटों में जलकर फुंक गया। जिससे पूरे जानकीनगर इलाके की बिजली रात भर कटी रही। जो दूसरे दिन सोमवार को दिन में 11 बजे कहीं जाकर बहाल हो पाई।
विज्ञापन


गोंडा-बहराइच रोड पर कोल्डस्टोरेज तिराहे के पास पावर कारपोरेशन ने एक लाइन पर 25 केवीए तो दूसरी लाइन पर 400 केवीए के दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीएसएनएल के एक टावर को गया है जबकि 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से जानकीनगर में रहने वाले लोगों को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि बीएसएनएल की सप्लाई वाले ट्रांसफार्मर से पिछले काफी दिनों से ट्रांसफार्मर में भरे रहने वाले तेल का रिसाव हो रहा था। यह तेल रिसते हुए 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर गिर रहा था। जिससे रविवार रात 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से आग लग गई और कुछ ही मिनटों में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा।

गनीमत रही कि रात 11 बजे न तो सडक़ पर कोई ट्राफिक था, न ही उस जगह पर लोग ही थे, अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकती थी। ट्रांसफार्मर में आग लगते ही पूरे जानकीनगर इलाके की बिजली गुल हो गई। जो दूसरे दिन 11 बजे तक गुल रही।

रात में ट्रांसफार्मर फुंकने का पता चलने के बाद झंझरी बिजलीघर के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर लाइन काटी और फुंके हुए ट्रांसफार्मर को उतारकर सोमवार की सुबह उसकी जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया। तब जाकर कहीं जानकीनगर में कोल्ड स्टोरेज के आसपास रहने वाले लोगों के घरों की बिजली बहाल हो पाई।


अवर अभियंता एतबार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से होने वाले तेल के रिसाव से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसे सोमवार को 11 बजे बदलवाकर पूरे इलाके की बिजली पहले की तरह बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed