फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गोंडा में देशी शराब के ठेके से पकड़ी 12

गोंडा में देशी शराब के ठेके से पकड़ी 12

Sat, 01 Jun 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में देशी शराब के ठेके से पकड़ी 12
गोंडा। बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत के बाद गोंडा पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गीरोड स्थित देशी शराब की दुकान से 128 शीशी नकली शराब पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी है। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ थाना धानेेपुर में आबकारी अधिनियम समेत अपमिश्रण के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के देशी शराब के ठेके से जहरीली शराब पीने से हुई 23 लोगों की मौत के बाद से पूरे जनपद में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि शनिवार को धानेपुर थानाध्यक्ष अतुल चर्तुवेदी को सूचना मिली कि क्षेत्र के बग्गीरोड स्थित देशी शराब की दुकान पर अवैध शराब डंप है। इसी सूचना पर वहां छापेमारी की गई तो 128 शीशी अवैध शराब मिली, जिसमें 86 शीशी नगीना ब्रांड, 32 शीशी एवन ब्रांड, आबकारी विभाग की नकली मुहर, नकली रैपर व 50 ढक्कन पकड़ा गया।
विज्ञापन


शराब की शीशियों पर रेडिको व ब्रचेन एंड लिमिटेड के फर्जी होलोग्राम लगे मिले हैं। एसपी ने बताया कि मौके पर सेल्समैन दीनदयाल निवासी सोहनपुर कोतवाली देहात बलरामपुर व तुषारकांत रोहित उर्फ रोहित वैश्य निवासी पीपल चौराहा कोतवाली नगर बलरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि देशी शराब का ठेका सीतापुर शहर के रहने वाले राजेश वैश्य का है। यहां अवैध शराब बेची जाती थी। मामले में थाना धानेपुर में जालसाजी, आबकारी अधिनियम व अपमिश्रण के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी विनोद पांडेय, आरक्षी गण अजय पांडेय, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार व अनूप यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed