फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाराबंकी में 23 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ की छापेमारी

बाराबंकी में 23 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ की छापेमारी

Thu, 30 May 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में 23 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ की छापेमारी
गोंडा। जहरीली शराब पीने से बाराबंकी में हुई 23 लोगों की मौत के बाद जिले में पुलिस ने 48 गांवों में अभियान चलाया तो बड़ा खुलासा हुआ है। यहां हर रोज 500 लीटर से अधिक कच्ची शराब बेची जाती है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 260 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। 19 लोगों को कच्ची शराब बेचते पकड़ा गया है।
विज्ञापन


बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों से गोंडा पुलिस ने अभियान चलाकर छापेमारी की तो बड़ा खुलासा हुआ। यहां 28 से अधिक गांवों में कच्ची शराब पकड़ी गई। पुलिस टीम ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के जिगना बाजार के जुड़ई पुरवा से धर्मेंन्द्र को दस लीटर, सुहास करमोहनी से से अमरलाल को दस लीटर, केवलपुररा से सुखदेव को दस लीटर, पैड़वा से भगवानदीन वर्मा को दस लीटर, गड़वलिया से ठाकुरलाल को दस लीटर, हलई मलारी से जयराम को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसी तरह खरगूपुर पुलिस ने नारायणपुरमाफी गांव से सतीश चंद्र व तलईपुरवा से अमेरिका प्रसाद को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वजीरगंज पुलिस ने चमारन पुरवा से सुरेश कुमार को 20 लीटर, बांसपुरवा से राज नरायण तिवारी को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह परसपुर के सोतिया रुदौली, उमरी बेगमगंज के पूरे डाल, पाराडीह, कटरा बाजार के कोड़री, कोतवाली देहात के विशुनपुर बैरिया, थाना छपिया के नगरा खुर्द, थाना खोड़ारे के देवरिया मद्दो, थाना तरबगंज के सुसैला, थाना नवाबगंज के कोल्हमपुर विशेन, दुर्गागंज माझा, माझाराठ, लोहसा, नकही, अशोकपुर, बंजरिया, झौहना, चंदवतपुर, रानीपुरवा, करिया पुरवा समेत चार दर्जन से अधिक गांवों में पुलिस ने छापेमारी की।


छापे के दौरान पुलिस ने 2 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पकड़े गए 19 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुुमार ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed