फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 lacs rupees jewelery robbed to the businessman

व्यवसायी से लूटे 15 लाख के जेवर

Thu, 26 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 26 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
15 lacs rupees jewelery robbed to the businessman
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
 नगर की मुख्य बाजार में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यवसायी से जेवर व नगदी भरा बैग लूट लिया। व्यवसायी का दावा है कि बैग में करीब 15 लाख के जेवर तथा 60 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


वारदात नगर के मुख्य बाजार में चौक रोड पर मजीद मोड़ के पास हुई। घटनास्थल नगर कोतवाली तथा पूरबटोला पुलिस चौकी के करीब-करीब बीच में पड़ता है।

मजीद मोड़ पर न्यू ज्वैलर्स नामक सराफा की दुकान चलाने वाले चंद्रभूषण जायसवाल ने बताया कि वह रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। चंद्र भूषण ने बैग में दुुकान के जेवर तथा 60 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन


वे बाइक पर बैग रखकर घर जा रहे थे। दुकान से चंद कदम आगे बढ़ते ही दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीड़ित की बाइक को घेर लिया। चंद्रभूषण जब तक कुछ समझ पाते, तब तब बदमाश उनका बैग छीनकर चौक बाजार की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने रात में ही मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं, गुरुवार को सराफा व्यवसायियों ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि पुलिस अपराध तथा बदमाशों पर अंकुश लगा पाने में विफल है। आए दिन जिले में सराफा व्यवसायी लूट का शिकार हो रहे हैं। उधर, नगर कोतवाल अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि चंद्र भूषण के बैग में 60 हजार नकदी तथा जेवर थे।

जेवर कितने रुपये के हैं, इस बात का जिक्र चंद्रभूषण ने तहरीर में नहीं किया है। मामले के खुलासे के लिए दुकान आदि के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


सराफा व्यवसायी चंद्रभूषण के ऊपर बदमाशों ने 30 दिसंबर 2014 को भी दुकान बंद करते समय हमला किया था। उस समय भी बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। पुलिस ने केस भी दर्ज किया था, लेकिन खुलासा आज तक नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed