फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 23 Dec 2018 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

गोंडा। गोंडा-बहराइच मार्ग रविवार की देर शाम सिसई गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के जयरामजोत गांव के रहने वाले रमेश कुमार दीक्षित उर्फ घिराऊ का 26 वर्षीय बेटा लवकुश दीक्षित अपने रिस्तेदार 27 वर्षीय दिनेश निवासी हरैय्या थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के साथ रविवार की देर शाम बाइक से किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन


वह दोनों खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर सिसई गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। जिससे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दिनेश गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया रमाशंकर यादव व थानाध्यक्ष खरगूपुर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed