फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डकैतों ने की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को मारी गोली

डकैतों ने की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को मारी गोली

Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
डकैतों ने की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को मारी गोली
लूट का विरोध करने पर डकैतों ने महिला को मारी गोली
विज्ञापन


रुपईडीह/इटियाथोक गोंडा। सुकईपुरवा गांव में शनिवार रात में हथियारों से लैस सात डकैतों ने घर के बाहर अपने बेटे के साथ सो रही महिला को बंधक बना लिया और उसके घर में जमकर लूटपाट की। डकैतों ने घर में रखे सात हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए।

विरोध करने पर महिला को मारा पीटा। महिला ने भाग रहे डकैतों का पीछा करने की कोशिश की तो डकैतों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के कुरासी गांव के मजरा सुकईपुरवा की रहने वाली महिला गुड़िया देवी (40)पत्नी रामचंदर अपने 13 साल के बेटे सोहन के साथ घर पर रहती है। उसका पति व तीन अन्य बेटे रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहते हैं। गुड़िया के मुताबिक शनिवार को वह घर के बाहर बने मड़हे में सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बेटा कमरे में सो रहा था। गुड़िया ने बताया कि रात करीब तीन बजे सात लोग उसके घर पर आ धमके। सभी लोगों ने धारदार हथियार, लोहे की राड व तमंचा ले रखा था। गुड़िया ने बताया कि तीन लोगों ने उसका मुंह दबोच लिया और बाकी लोग कमरे में घुस गए।

कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़कर डकैतों ने सात हजार रुपये नकदी व करीब एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए। जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो डकैतों ने उसकी पिटाई कर दी और भागने लगे।

डकैतों के चंगुल से छूटने के बाद वह शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ी तो डकैतों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर की जांघ को चीरती हुई बाहर निकल गई। गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई और गिर पड़ी।

फायरिंग की आवाज व महिला की चीख सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े, लेकिन तबतक डकैत दूर जा चुके थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष डीके सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ भरत यादव भी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया।


घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने थाना कोतवाली देहात के नरौरा भर्रापुर गांव के रहने वाले स्वामीनाथ, बहादुर व हरिशंकर सोनी, शहबाजपुर निवासी अशोक, लक्ष्मी तिवारी व भगौती तिवारी तथा नायकपुरवा के रहने वाले बबलू के खिलाफ डकैती व एससएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed