फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मंटू हत्याकांड में प्रेमिका के पति समेत दो गिरफ्तार

मंटू हत्याकांड में प्रेमिका के पति समेत दो गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मंटू हत्याकांड में प्रेमिका के पति समेत दो गिरफ्तार
पूर्व प्रधान हत्याकांड में प्रेमिका के पति समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन


गोंडा। खानपुर गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान वरुण सिंह उर्फ मंटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मंटू की प्रेमिका के पति समेत दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मैटी व कार बरामद की है।

गौरतलब है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी पूर्व प्रधान वरुण सिंह उर्फ मंटू सिंह (35) 8 नवंबर को अपने घर से नवाबगंज जाने के लिए कहकर निकला था।
विज्ञापन


मगर वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो मंटू के पिता अनिल सिंह ने थाना वजीरगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंटू के नंबर का सीडीआर निकाला तो नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले के रहने वाले कृष्ण कुमार कौशल से मंटू की बातचीत पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस ने कृष्ण कुमार समेत तीन लोगों को उठाकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि मंटू की हत्या के बाद शव को बलरामपुर के सिसईघाट स्थित राप्ती नदी में फेंक दिया है। बताया कि मंटू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था जिस कारण उसकी हत्या की है।

थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार कौशल उर्फ पप्पू व राकेश कुमार कौशल निवासी मोहल्ला नौशहरा, कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मैटी व कार बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed