{"_id":"5aafe5a64f1c1bc1758b6566","slug":"121521477030-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकरों ने सेवानिवृत शिक्षक के खाते से उड़ाए 1.90 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैकरों ने सेवानिवृत शिक्षक के खाते से उड़ाए 1.90 लाख
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के खाते से उड़ाए 1.90 लाख
मसकनवा । छपिया थाना क्षेत्र के भुइगंावा गांव के रहने वाले एक सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से हैकरों ने 1.90 लाख रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद शिक्षक को रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई।
छपिया थाना क्षेत्र के भुइंगावा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक मसकनवा मे उसका बैंक अकाउंट है। 9 मार्च को अपने उपचार के पैसे के लिए उन्हें रुपये की आवश्यकता थी।
उन्होंने अपने नाती दिवेश कुमार को तीस हजार रुपए का चेक काटकर बैंक से पैसा निकालने के लिये भेजा था । दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पैसा निकालने के बाद जब मोबाइल पर आए मैसेज को किया तो पता चला कि 30 हजार के अलावा 16 जनवरी से 9 मार्च तक उनके बैंक के खाते से 1.90 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एसबीआई मसकनवा के शाखा प्रबंधक को दी। पीड़ित का कहना है की 30 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज तो उनके मोबाइल पर आया मगर 1.90 लाख का मैसेज भी मोबाइल पर नहीं आया जबकि उनका मोबाइल नंबर पहले से ही खाते से लिंक है।
बैंक से निकाली गई डिटेल में पता चला कि 16 जनवरी से 9 मार्च के बीच गुङगांव व नोएडा से एटीएम पर्चेज किया गया है । करीब 36 बार खाते से धनराशि निकाली गई है। दुर्गा प्रसाद ने छपिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
स्टेट बैंक मसकनवा के मैनेजर दयाशंकर शुक्ला ने बताया की सूचना मिलते ही एकाउंट को लाक कर दिया गया है । एसओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया की मामला गम्भीर है तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जायेगा।