फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शंटिंग के दौरान दो लोकों में जोरदार टक्कर, ट्रैक क्षतिग्रस्त

शंटिंग के दौरान दो लोकों में जोरदार टक्कर, ट्रैक क्षतिग्रस्त

Mon, 20 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
शंटिंग के दौरान दो लोकों में जोरदार टक्कर, ट्रैक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
शंटिंग के दौरान दो लोकों में जोरदार टक्कर, ट्रैक क्षतिग्रस्त

गोंडा। रेलवे डीजल शेड में सोमवार को शंटिंग कर रहे दो लोको अगल-बगल टक्कर से एक लोको ट्रैक से उतर गया, जबकि दूसरे लोको में टक्कर के कारण नुकसान हुआ है। इस हादसे में ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रैक पर शंटिंग कार्य 7 घंटे से प्रभावित है। मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों लोको के पायलट व प्वाइंट्स मैन को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार की सुबह 11 बजे शंटिंग कर रहा लोको 16726 रेलवे स्टेशन गोंडा से डीजल शेड जा रहा था। जब यह लोको शेड में प्रवेश द्वार से कुछ दूर आगे पहुंचा तभी इस लोको के बगल व दाएं तरफ से दूसरा लोको 16258 जो कि डीजल शेड से रेलवे स्टेशन गोंडा की ओर जा रहा था, इसी बीच दोनों में अगल-बगल से जोरदार टक्कर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे एक लोको 16258 ट्रैक से नीचे उतर गया और ट्रैक को क्षतिग्रस्त करते के साथ ही दूसरे लोको 16726 को भी नुकसान पहुंचाया। शंटिंग का कार्य करीब सात घंटे से प्रभावित है। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक ने दोनों इंजन के लोको पायलट समेत प्वाइंट्स मैन को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीनियर डीएमई अश्वनी कुमार दीक्षित ने बताया कि डीआरएम के आदेश पर दोनों इंजन के लोको पायलट जयसिंह व श्याम कुमार तथा प्वाइंट्स मैन इंद्रकुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed