फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   113 people trapped in the firing and hurling stones

फायरिंग व पथराव में फंसे 113 लोग

Tue, 01 Dec 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
परसपुर क्षेत्र के पसका बाजार में सोमवार को रंजिश को लेकर हुई फायरिंग व पथराव मामले में मंगलवार को 33 लोगों को नामजद करते हुए 80 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पसका बाजार के रहने वाले भल्लर व मुमताज के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।

इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में बवाल बवाल हो गया,  जिसमें भल्लर पक्ष के आजाद सिंह, गजेंद्र सिंह व मुमताज पक्ष के पिंटू सिंह, दद्दू सिंह और बच्चन सिंह आमने-सामने आ गए, मगर पसका चौकी के सिपाही बैजनाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


इसी को लेकर दोपहर में दोनों पक्षों के लोग दोबारा पसका बाजार में एकत्र हो गए और उनमें मारपीट व पथराव हुआ और लाइसेंसी बंदूक व तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष के जनमेजय सिंह, परशुराम शुक्ल व दूसरे पक्ष के नीरज सिंह व राजेंद्र सिंह समेत 11 लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने नीरज सिंह समेत 33 लोगों को नामजद करते हुए 80 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, पथराव, बलवा, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed