{"_id":"5a74abb34f1c1b1d368b82e8","slug":"111517595571-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत को गई 11वीं की छात्रा से रेप,केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत को गई 11वीं की छात्रा से रेप,केस
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ दुराचार, केस दर्ज
वजीरगंज। चार दिन पहले क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं की 16 वर्षीया छात्रा खेत को गई थी। वहां एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके संग दुराचार किया।
आरोपी युवक ने छात्रा को दुष्कर्म के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। जिस पर छात्रा के पिता ने थाना वजीरगंज में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। वह 28 जनवरी की शाम अपने घर के सामने सड़क पार करके खेत को गई थी। तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे दुष्कर्म के बारे में किसी से बताने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। छात्रा आरोपी के भय के कारण पांच दिनों तक दुष्कर्म की बात दबाए रही। मगर गुरुवार को उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
जिस पर छात्रा के पिता ने थाना वजीरगंज में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित छात्रा को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।