फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   विवाद में बाप-बेटों समेत चार को घोंपी तलवार, घायल

विवाद में बाप-बेटों समेत चार को घोंपी तलवार, घायल

Tue, 03 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विवाद में बाप-बेटों समेत चार को घोंपी तलवार, घायल

विज्ञापन
बाप-बेटों समेत चार को घोंपी तलवार

करनैलगंज (गोंडा)। रामगढ़ गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो लोगों के बीच हुए मामूली विवाद में सोमवार को जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर तलवार व भाले से वार कर दिया।

जिसमें दो लोगों के पेट में तलवार आर पार हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से कोतवाली करनैलगंज में चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के रामगढ़ गंाव में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार सिंह भतीजों एवं गांव के ही मुनीजर सिंह के बेटों के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को लोगों ने समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया। दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 अक्तूबर की सुबह उनके भाई सत्यभान सिंह, भतीजे आशू सिंह, रवि सिंह व मनोज सिंह अपने खेत की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार एवं भाले से चारो लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चारो के पेट में तलवार घोंप दी। जिसमें आशू सिंह व मनोज सिंह के पेट में तलवार आरपार हो गई।

हमले के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहंा से चारो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफ र कर दिया गया। जिसमें से आशू सिंह, मनोज सिंह व सत्यभान सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।


कोतवाल सदानंद सिंह का कहना है कि दो प़क्षों के बीच मारपीट हुई है। जिसमें दुर्गेश कुमार सिंह की ओर से मुनीजर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed