फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सड़क मरम्मत में धांधली पर विफरे ग्रामीण

सड़क मरम्मत में धांधली पर विफरे ग्रामीण

Sun, 25 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क मरम्मत में धांधली पर विफरे ग्रामीण
सड़क मरम्मत में धांधली पर विफरे ग्रामीण
विज्ञापन

शिकायत पर जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के धमरैया गांव में मंडी समिति योजना से बनाई गई सड़क की मरम्मत में हो रही धांधली पर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर ठेकेदार सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणाें की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को मरम्मत कार्य की जांच के आदेश दिए हैं।

परसपुर क्षेत्र के धमरैया सालपुर पाठक गांव में करीब 15 साल पहले मंडी समिति की तरफ से कृषि विविधीकरण योजना के अतंर्गत सिसई गांव से धमरैया गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। बीच में इस सड़क पर काफी गड्ढे हो गए थ। ग्रामीणों की मंाग पर वर्तमान समय में इस सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य केशवराम के मुताबिक सड़क के मरम्मत में बढ़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। सड़क के किनारे पटरियां नही बनाई गई है। सड़क पर जो गिट्टी डाली जा रही है वह बनने के बाद से उखड़ने लगी है। मरम्मत कराने वाले ठेकेदार सड़क की चौड़ाई के मुताबिक लेपन कराने के बजाय दो फीट कम लेपन करा रहा है। साथ ही लेपन कार्य में तारकोल की मात्रा भी काफी कम है। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही से सड़क पर ही बरसात का पानी भरा रहेगा और सड़क जल्द ही फिर से ट़ूट जाएगी। इस धांधली को लेकर धमरैया गांव के स्वामीनाथ, बीरेंद्र बहादुर, हरेंद्र कुमार, गोपीनाथ, सुरेंद्र बहादुर समेत दर्जन भर लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर ठेकेदार पर सड़क मरम्मत में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मरम्मत के कार्य की जांच कराने के साथ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशाषी अभियंता को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed