फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बीच बराव कराने आए लोगों से मारपीट, छह लोग घायल

बीच बराव कराने आए लोगों से मारपीट, छह लोग घायल

Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बीच बराव कराने आए लोगों से मारपीट, छह लोग घायल
पट्टीदारों में चलीं लाठियां, सात घायल
विज्ञापन



गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में रविवार सुबह झगड़ा होने पर बीचबचाव कराने गए लोगों से ही लाठियां चलने लगी। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग लहूलुहान हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।


अशोकपुर गांव के रामहेत पुरुवा निवासी अनूप सिंह पुत्र शोहरत सिंह रविवार सुबह अपने परिवारीजनों के साथ एक हलवाई की लात-घूसों से पिटाई कर रहे थे। शोरशराबा सुनकर अनूप के पट्टीदार हौसिला सिंह वहां पहुंचे और हलवाई को छुड़ाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन



इस पर अनूप सिंह व उनके परिवारीजन ने हौसला सिंह पर हमला बोल दिया। हौसला को पिटता देख उनके परिवारीजन भी लाठी लेकर दौड़ पड़े। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट में अनूप सिंह (26), कोमल (19) चंद्रभान, विकास (16) पुत्र विनोद व चंद्रभान (45) के सिर और हाथ पैर पर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के हौसिला सिंह (50), विवेक उर्फ कालू (20) पुत्र तेज बहादुर सिंह व कौशल सिंह (50) पुत्र मोहरत सिंह भी घायल हुए हैं।



घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। एक पक्ष के अनूप सिंह व दूसरे पक्ष के कौशल सिंह की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed