{"_id":"623a12f3a0ef0e0f46619f18","slug":"crime-train-women-gonda-news-lko622694397","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को चलती ट्रेन से धकेलने के मामले में पति व सास पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को चलती ट्रेन से धकेलने के मामले में पति व सास पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। चलती ट्रेन से धक्का देकर गर्भवती पत्नी को ट्रेन से गिराने के मामले में पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो सोमवार की रात में आरोपी व उनके रिश्तेदारों के यहां पुलिस ने छापा मारकर सास रीता समेत आधा दर्जन लोगों को उठाया है।
बीते रविवार को कटरा रेलवे स्टेशन के पास लुधियाना निवासी नेहा शर्मा को उसके पति ने जान से मारने की नीयत से सरयू एक्सप्रेस से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने नवाबगंज सीएचसी पर भर्ती कराया था। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलवार को पीड़िता नेहा ने तहरीर दी। कहा कि रविवार को पति के घर नेवली पुरवा खजुरहट थाना बीकापुर अयोध्या में थी। सास रीता देवी व पति ज्ञानचंद दहेज के लिए प्रताड़ित कर पैसा लाने का दबाव बना रहे थे। बाद में पति लखनऊ घुमाने के लिए ट्रेन से चला। रात्रि में करीब तीन बजे कटरा रेलवे स्टेशन के आउटर पर पति से विवाद हो गया। पति ने गला दबाकर जान से मारने की नीयत से ट्रेन से धक्का दे दिया। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सास व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
पीड़िता नेहा शर्मा के भाई दीपक शर्मा ने बताया कि उसकी बहन तथा ज्ञानचंद एक कंप्यूटर संस्थान में काम करते थे। बीते अगस्त से नेहा गायब थी। उसे रिश्तेदारी सहित तमाम जगह खोजा गया, लेकिन कोई पता नहीं चलने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। उसकी बहन ने फोन कर बताया कि वह लोग परेशान न हों। उसने शादी कर ली है। उसके बाद से घर वालों की बहन से बात नहीं हुई। सोमवार को उसकी मां के मोबाइल पर बहन के घायल होने तथा उसके गोंडा में भर्ती होने की सूचना मिली।