{"_id":"636409da7516806dc37a938b","slug":"crime-rape-gonda-gonda-news-lko6554865154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीला पेय पिलाकर भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय में नशीला पेय पिलाकर भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसकनवां (गोंडा)। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर एक भतीजे ने रिश्ते की चाची के संग दुष्कर्म किया। आरोपी ने चाची का अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़ित चाची ने अपने ही भतीजे के खिलाफ थाना छपिया में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार रात घर से बाहर गांव के ही एक घर में गई थी। वहां उसका रिश्ते का भतीजा भी पहुंच गया। भतीजे ने चाची को चाय पीने के लिए कहा। इसी बीच दोनों चाय पीने लगे। भतीजे ने चाची की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद भतीजे ने दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा तो पीड़िता ने छपिया थाने पहुंची। भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।