{"_id":"638b989914cc7726287245f1","slug":"crime-mining-gonda-gonda-news-lko66013216","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मिट्टी खनन करने से रोका तो प्रधान प्रतिनिधधि पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मिट्टी खनन करने से रोका तो प्रधान प्रतिनिधधि पर झोंका फायर
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर लोलपुर गांव में शनिवार की देरशाम दबंगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फायर झोंक दिया। हालांकि फायरिंग में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाल-बाल बच गया। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने थाना नवाबगंज में गांव के कोटेदार के दो बेटों व उनके ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के लोलपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तकरीबन छह बजे वह अपने घर जा रहे थे, तभी गांव के पास कुछ लोग मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर ट्राली पर लाद रहे थे।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि उन्होंने पूछताछ की तो ट्रैक्टर चालक ने बताया कि गांव के कोटेदार के दो बेटे मिट्टी की खोदाई करा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मिट्टी खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने कोटेदार के दोनों बेटों को बुला लिया। मौके पर पहुंचते ही दोनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने तमंचे से उनपर फायर झोंक दिया। मगर वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने थाने में कोटेदार के दो बेेटों व ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और कोटेदार के बीच रंजिश है, मारपीट की सूचना मिली है, फायरिंग का आरोप गलत है। तहरीर मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।