फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,meeting,gonda,samajwadi party,SP

दशहरा तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो बनाएंगे रणनीति

Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,meeting,gonda,samajwadi party,SP
गोंडा। माझा राठ गांव के रहने वाले देव नरायन यादव उर्फ देवा की थाना नवाबगंज में पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश सुस्त हो गई है। हिरासत में मौत के 11 दिन बाद पुलिस को आरोपी प्रभारी निरीक्षक व तीन सिपाहियों की गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस की तफ्तीश पर्चे में चल रही है। सपा नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को शनिवार तक का समय दिया था। शुक्रवार को सपा नेताओं ने एसपी से मिलकर वार्ता की। एसपी से वार्ता के बाद सपाइयों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। दशहरा तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसके बाद सपाई रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के माझा राठ गांव के रहने वाले देव नरायन यादव उर्फ देवा की थाना नवाबगंज में हुई मौत के आरोपी प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह,सिपाही मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र व मनोज कुमार के खिलाफ देवा के पिता रामबचन ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने मामले में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को निलंबित कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीडीआर व सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन तलाशा गया। 1 दिनों बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। आरोपी इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए। मगर तफ्तीश कर रही पुलिस का पता तक नहीं चल सका। हाईकोर्ट की नोटिस के बाद पुलिस जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन

उधर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि एसपी के बुलावे पर सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, रमेेेश गौतम, मनोज चौबे के संग उन्होने एपी से मुलाकात की। एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वास दिया। पितृ विसर्जन, दुुर्गापूूजा व दशहरा के मद्देनजर वार्ता के बाद दशहरा तक धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। इस बीच गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed