{"_id":"624744c40d533b7cc5496543","slug":"crime-loot-pradarshan-dharna-gonda-news-lko624160119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न करने पर धरना प्रदर्शन, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज न करने पर धरना प्रदर्शन, बाजार बंद
विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा के तरबगंज थाना परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा)। पुलिस वारदात होने के बाद मुकदमा तक नहीं दर्ज करना चाहती। गुरुवार को पकड़ी बाजार में एक दुकान पर कुछ लोगों ने मारपीट की और तमंचे के बल पर 19,700 रुपये लूट ले गए। पीड़ित मारपीट और लूट की वारदात का मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस टालमटोल करती रही। हालत यह हो गई कि सुबह भारी संख्या में लोग थाने पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस कार्रवाई करने के बजाए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ही मुकदमा लिखने की चेतावनी देना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बाजार बंदकर धरना देना शुरू कर दिया।
मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो थानाध्यक्ष मान मनौवल करने पहुंचे। फिलहाल बाजार के लोगों ने धरना स्थगित कर दिया है, लेकिन पुलिस के रवैये पर नाराजगी जता रहे हैं।
घटना गुरुवार शाम की है। पकड़ी बाजार में स्थित कन्हैया लाल कौशल की मिठाई की दुकान पर कुछ लोगों ने पहुंचकर मारपीट की और गल्ले में रखे 19700 रुपये तमंचे के बल पर लूट लिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित दुकानदार के साथ बाजार के कई लोग थाने पर पहुंचे और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने कुछ नहीं किया। इस बात से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग की। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दुकानदार कन्हैया लाल कौशल ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। व्यापारी ने बताया कि पुराना बकाया मांगने पर आरोपियों ने मारपीट, तोड़फोड़ व लूट की वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारियों ने कहा कि आएदिन घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए जब तक पुलिस कार्यवाही नहीं करती तब तक बाजार की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। व्यापारी काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसओ संतोष कुमार सरोज ने व्यापारियों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।