फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,hungama

अधीक्षक की पिटाई से स्वास्थ्य कर्मी बेहोश

Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,hungama
फोटो-27 गोंडा में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को समझाते बु - फोटो : GONDA
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री कृपाल पर तैनात बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) मंजू शुक्ला सीएचसी अधीक्षक के डांट व पिटाई से आहत होकर बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। साथी के साथ हुए मारपीट की घटना से आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सीएमओ कार्यालय का घेराव कर सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी किया। पीड़िता के पति ने मामले की तहरीर कोतवाली देहात में देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी पड़री कृपाल में कार्यरत बीपीएम मंजू शुक्ला से मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया। साथी बीपीएम किरन व एमसीएसडी अंकिता तिवारी के अनुसार दोपहर दो बजे मंजू शुक्ला को सीएचसी अधीक्षक पूजा जायसवाल ने अपने कक्ष में बुलाया। किसी मामले में डांटने लगी जब तक मंजू अपनी बात कहती तब तक उसे जोर से थप्पड़ जड़ दिया और वह बेहोश हो गई। सीएचसी के अन्य कर्मचारी इक्कट्ठा हो गए। स्वास्थ्य बिगड़ता देख उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होते ही जिला अस्पताल में सीएचसी के अन्य अस्पतालों के कर्मियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों इमरजेंसी वार्ड के सामने व सीएमओ कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। मामले की गंभीरता को देखकर हुए एसीएमओ डॉ. जयगोविंद ने आक्रोशित कर्मचारियों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करावाया, वही बेहोश बीपीएम मंजू शुक्ला के पति आशीष त्रिपाठी ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि दोपहर दो बजे उसकी पत्नी को सीएचसी अधीक्षक पूजा जायसवाल ने अपने कक्ष में बुलाकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गई। अन्य कर्मचारियों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक को हटाने पर अड़े कर्मचारी
बीपीएम के साथ मारपीट करने के आरोपी सीएचसी अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल को हटाने की मांग को लेकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन लामबंद हो गया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर शुक्ल, उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ल के अगुवाई ने स्वास्थ्यकर्मियों ने लामबंद होकर अधीक्षक को हटाने की मांग किया। सुधीर शुक्ला ने एसीएमओ डॉ. जयगोविंद से मांग किया कि तत्काल प्रभाव से सीएचसी अधीक्षक को पड़री कृपाल सीएचसी से हटाया जाय तथा आरोपी अधीक्षक के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाए।
पहले भी अधीक्षक पर लग चुका अभद्रता का आरोप
पिछले महीने सीएचसी पर कार्यरत कर्मचारियों ने लामबंद होकर सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ पत्र लिखकर कर्मियों का उत्पीड़न करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिस पर सीएमओ ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिया था, लेकिन जांच की खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
हमने बीपीएम मंजू शुक्ला को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए बुलाया था। मैंने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की। सीएचसी के कुछ कर्मचारी मेरे खिलाफ साजिश रचकर मुझे हटवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उन लोगों का अवैध धन उगाही चल सके। डॉप्त पूजा जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक

बीपीएम के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाने वाले कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। सभी कर्मचारियों से मामले को लेकर लिखित शिकायत मांगी गई है। जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. जयगोविंद, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed