फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda,teasing,acid attack

Gonda News: किशोरी से छेड़खानी, तेजाब फेंकने की धमकी

Thu, 05 Jan 2023 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda,teasing,acid attack
परसपुर (गोंडा)। घर में अकेली देखकर एक दबंग उसके घर में घुस आया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उससे छेड़खानी की। पिता ने थाने में तहरीर दी मगर कार्रवाई के बजाय पुलिस लीपापोती में जुटी रही। पिता-पुत्री पर तेजाब फेंककर जिंदगी बर्बाद करने की आरोपी धमकी दे रहा है। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक पिता ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 06 दिसम्बर को वह मजदूूरी करने गया था। शाम उसकी बेटी को घर में अकेली पाकर एक दबंग जबरन घर में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। आवाज सुनकर उसके भाई ने जब आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया तो आरोपी भाग निकला। मामले की शिकायत उसने चौकी शाहपुर पुलिस से की।
विज्ञापन

मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत की जानकारी मिलने पर आरोपी उसकी बेटी को परेशान करने लगे। अब तेजाब फेंककर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि एसपी के आदेश पर आजम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed