फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Samajwadi Party leaders criticizes UP government for death in custody case.

हिरासत में मौत: थर्ड डिग्री की भट्ठी पर चढ़ी सियासत की हांडी

Fri, 16 Sep 2022 04:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 04:43 PM IST
सार

गोंडा में पुलिस हिरासत में हुई मौत से सपा को मुद्दा मिल गया है। सपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और सड़कों पर उतरे।

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders criticizes UP government for death in custody case.
फोटो-20-गोंडा के नवाबगंज में लोगों को समझाते सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष। -संवाद - फोटो : GONDA

विस्तार

नवाबगंज थाने में पुलिस की हिरासत में युवक की मौत से सियासी माहौल भी गर्म हो गया है। आसन्न नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को मुद्दा मिल गया है। यही कारण था कि पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक रमेश गौतम, सपा से गोंडा सदर से प्रत्याशी रहे सूरज सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव भी दल-बल के साथ नवाबगंज पहुंच गए। पहले तो गुस्साए लोगों का साथ दिया, फिर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, उग्र हो रहे लोगों को शांत कराकर हमदर्दी भी जताई।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जिले में हार का सामना करने वाली सपा में राजनीतिक गतिविधियां हाल के दिनों में थम सी गई थीं। यदाकदा ही किसी मामले को लेकर पार्टी से जुड़े नेता सामने आए हैं। बुधवार को नवागगंज थाने में पुलिस की पिटाई में युवक की मौत की सूचना जैसे ही सार्वजनिक हुई सपा नेता व कार्यकर्ता सक्रिय होने लगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में सपाइयों का जमावड़ा रहा। यहां से लोग काफिले के साथ नवाबगंज पहुंचे, जहां पहले से ही लोग सड़क पर उतरे हुए थे। सपा नेताओं को देखते हुए प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ा और उनके तेवर उग्र होने लगे। इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहले से ही सड़क पर थे। उनके मन में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश था। यही कारण था कि जब भीड़ बढ़ी तो लोग बेकाबू होने लगे। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस कर्मियों से हाथपाई भी की, और सड़क से गुजर रही एंबुलेंस तक को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद नेताओं ने स्थिति को भी खूब संभाला। इससे स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते संभल गई। इन सबसे अलग सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि यह अन्याय है और इसका हम पुरजोर विरोध करेंगे। दोषियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई भी होनी चाहिए। हालांकि सपा नेता सूरज सिंह कहते हैं कि यह राजनीति का हिस्सा नहीं है। जब-जब जनता का उत्पीड़न होगा या उनपर अत्याचार होगा हम विरोध के लिए आगे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed