{"_id":"622252020c066d0954511f90","slug":"crime-gonda-news-lko6203823200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक में घुसकर प्रभारी एडीओ पंचायत को पीटा, असलहा निकाल धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक में घुसकर प्रभारी एडीओ पंचायत को पीटा, असलहा निकाल धमकाया
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली क्षेत्र के झंझरी ब्लॉक में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नगर पहुंचे नकाबपोश पांच युवकों ने प्रभारी एडीओ पंचायत पर हमला बोलकर मारपीट की। वहां मौजूद कर्मचारी दौड़े तो आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। घटना से ब्लॉक कर्मचारी दहशत में हैं। एडीओ पंचायत की तहरीर पर नगर कोतवाली में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि मारपीट किस कारण हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका।
नगर कोतवाली के गोंडा-बेलसर मार्ग पर झंझरी ब्लॉक कार्यालय है। प्रभारी एडीओ पंचायत अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह कार्यालय में बैठकर काम निपटा रहे थे। तभी पांच अज्ञात लोगों पहुंचे, जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रभारी एडीओ पंचायत ने बताया कि आरोपियों में चार लोग अपना मुंह कपड़े से ढके थे। एक का खुला था, लेकिन उसे पहचान नहीं सके। एडीओ पंचायत के साथ मारपीट देख ब्लॉक के साथी कर्मचारी दौड़े तो आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। एडीओ पंचायत ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एडीओ पंचायत की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया है। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रभारी एडीओ पंचायत की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, शहर स्थित झंझरी ब्लॉक में प्रभारी एडीओ पंचायत पर हमला होने से यहां कार्यरत कर्मचारियों में दहशत है। कर्मचारियों का कहना है कि अचानक हुए हमले से वह सभी अवाक रह गए। कुशल था कि साथी कर्मचारी दौड़ पड़े अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।