{"_id":"61be117595eb885b7049eb3a","slug":"crime-gonda-news-lko6095480181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट की दुकान में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट की दुकान में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। जिगना बाजार स्थित सीमेंट की दुकान में दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के पास से नकदी, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बसवारी गांव निवासी मनोज सिंह जिगना बाजार में सीमेंट व सरिया की दुकान चलाते हैं। 16 दिसम्बर की रात दुकान में ताला लगाने के बाद वह घर चले गए थे। तभी देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोर यहां से काउंटर में रखी तीन हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
मामले मेें मनोज सिंह ने कोतवाली मनकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ संजय तलवार ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए कोतवाल मनकापुर हेमंत कुमार गौड़ के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जिगना अश्वनी दुबे व उनकी टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात में गश्त के दौरान झारखंडी मंदिर जिगना बाजार के पास से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान चारो के पास से 1500 रुपये, एक तमंचा, एक कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सचिन कुमार उर्फ मुकुंद बरूवार निवासी वंशपुरवा थाना धानेपुर, आनंद नगर थाना धानेपुर के रहने वाले सुनील कुमार, सर्वेश सिंह व अखिलेश कुमार निवासी नकछेद पुरवा कोतवाली मनकापुर बताया। सीओ के मुताबिक चारों अभियुक्तों ने सीमेंट की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया है।