फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

झांसा देकर किसान से ठगे 20 हजार रुपये

Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
बालपुर (गोंडा)। छिटनापुर गांव के मजरे अहिरनपुरवा के रहने वाले एक किसान को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने 20 हजार रुपये ठग लिए। किसान की पत्नी ने बाला बेचकर जालसाज को रुपये दिए थे। इसके बाद जालसाज फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के छिटनापुर गांव के मजरे अहिरनपुरवा निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिवनरायन सिंह ने बताया कि गुरुवार को बिना नम्बर की बाइक से तीन लोग उसके घर आये। शिवनरायन के मुताबिक, तीनों ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए कहा कि किसानों के लिए उनके पास कई योजना है।
विज्ञापन

जिसमें किसानों के खेत में ट्यूबवेल, खेत की बाउंड्रीवॉल, समतलीकरण कराने समेत कई योजना शामिल है। जिसमें किसान को पहले 70 हजार रुपये देने होंगे। किसानों का पंजीकरण कराने के बाद में 10 लाख की राशि से काम कराया जाएगा। शिवनरायन ने बताया कि उनके खेत में उन लोगों ने गड्ढे बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जालसाजों का एक साथी शिवनरायन को बैंक लेकर गया, लेकिन बैंक बंद था। जालसाजों ने छिटनापुर के टपरा में शिवनरायन को बंधक बना लिया और धमकाया कि खेत में काम शुरू हो गया है तो उसे पैसा देना होगा नहीं तो जेल भेजवा देंगे। शिवनरायन की पत्नी कमला देवी भी मौके पर पहुंच गई।

कमला कान में बाला पहने थी। तीनों कमला को बालपुर बाजार ले गये और कमला ने अपना बाला 20 हजार रुपये में बेचकर उन लोगों को रुपये दे दिए। पैसा हाथ लगते ही वे लोग भाग गये। शिवनरायन का परिवार अभी भी दहशत में है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्लू शुक्ल ने बताया कि शिवनरायन ने पुलिस में सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed