फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

ई-रिक्शा चालक की हत्या में पुलिस ने पांच लोगों को उठाया, कर रही पूछताछ

Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
खरगूपुर(गोंडा)। इटैहिया नवीजोम गांव के पास गला काटकर की गई ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम इटैहिया नबीजोत गांव के समीप एक झाड़ी में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव से कुछ दूरी पर ई-रिक्शा खड़ा था। बदमाशों ने युवक की गला काटकर हत्या कर दी थी। शव की शिनाख्त बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी कृष्णावती ने अपने पति संतोष कुमार पासवान के रूप में की। पुलिस ने कृष्णावती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कृष्णावती ने बताया कि उसका पति छह दिसंबर को ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं वापस लौटा। फोन मिलाने पर उसके पति का मोबाइल बंद मिला। पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed