फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

बेटों के मौत की खबर पर दो घरों में मचा कोहराम

Thu, 07 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
कटरा बाजार (गोंडा)। बाराबंकी जनपद के देवा कोतवाली के बबुरी के पास गुरुवार सुबह हुई बस व ट्रक की भिड़ंत में गोंडा के दो युवकों को मौत ने अपनी आगोश में ले लिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवकों की मौत की खबर उनके घर पहुंचने पर कोहराम मचा है। परिवार के लोग शवों के लाने के लिए बाराबंकी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के जगतापुर डीहा गांव के रहने वाले आफत ने बताया कि उसके दो बेटे मस्तराम, मनीष के साथ ही इसी गांव के रहने वाले वीरेंद्र का बेटा रमन और कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर के सलवापुर के रहने वाले उसके दामाद विनादे कुमार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली मंडी में कारोबार करते हैं। सभी हिमाचल प्रदेश से बस से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से बहराइच की बस से गोंडा आ रहे थे। रास्ते में बाराबंकी जनपद के देवा कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव के पास बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें उसके दामाद विनोद कुमार (32) व रमन (22) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटों मस्तराम (30), मनीष (20) व खरगूपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीनाथ सुसगवां गांव के रहने वाले एक ही परिवार के राजेश कनौजिया (35)उसकी पत्नी शारदा कनौजिया (33)व बेटा तरूण कनौजिया(13), कटरा बाजार थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव के रहने वाले अनन्तराम (55) पुत्र भैरोदीन, लक्ष्मन चौहान (24) पुत्र राधेश्याम निवासी लोनियन पुरवा नकदा थाना कटरा बाजार, कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बरगदी कोट निवासी अलखराम (28) पुत्र गंगाराम व कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ही कुर्मिन वरवालिया गांव के रहने वाले पवन कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आफत ने बताया कि गुरुवार सुबह उसके बेटे मस्तराम ने मोबाइल से कॉल कर विनोद कुमार व रमन की हादसे में हुई मौत के बारे में बताया। हादसे में उसके साथ ही मनीष व कई और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमन व विनोद के मौत की खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। शवों को लाने के लिए दोनों ही परिवारों के लोग बाराबंकी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed