फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

रेलवे कर्मचारी ने की आईओडब्लू के साथ मारपीट

Fri, 24 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
crime
24द्दस्रड्डश्च5-गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल रेलवे का अधिकारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। इंजीनियरिंग रेलवे कॉलोनी में गुरुवार की देरशाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर आईओडब्ल्यू से रेल कर्मचारी ने मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गए। इसके बाद मारने वाले कर्मी ने उलटा कोतवाली में तहरीर दी है कि वह ड्यूटी मांगने गया था, इस पर अधिकारी ने उन पर हमला कर दिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहर के बड़गांव पुलिस चौकी के निकट रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में रह रहे सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) व आईओडब्ल्यू सनातन मरांडी ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे वह अपने आवास पर थे। उसी दरम्यान आई डब्ल्यू डब्ल्यू के अधीनस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंकज सोनी पहुंचा और हमला बोल दिया। जिससे उनके बाएं पैर व हाथ में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि आरपीएफ व अन्य अधिकारियों को सूचना दी। घटना के बाद घायल अधिकारी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस ने मारने वाले कर्मी को धर दबोचा।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि घायल आईओडब्ल्यू की ओर से तहरीर नहीं दिए जाने से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। घटना के बाद हमला करने वाले रेलकर्मी पवन शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर दिया है। आरोप है कि आईओडब्ल्यू सनातन मरांडी के आवास पर पहुंचकर ड्यूटी मांगने गये थे। आईओडब्ल्यू देखते ही भड़क गए और सिर पर डंडे से हमला कर गालीगलौज कर भगा दिया। इसके बाद नगर पुलिस ने सनातन मरांडी के घर पहुंच कर उन्हें पूछताछ के लिए नगर कोतवाली ले आई। पुलिस व रेल अधिकारियों के समझाने पर दोनों के बीच सुलह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओडब्ल्यू सनातन मरांडी का कहना है कि रेलकर्मी पवन शर्मा पिछले चार-पांच दिन से ड्यूटी करने नहीं आ रहा था। गुरुवार सुबह आईओडब्ल्यू ऑफिस में आकर ड्यूटी मांग रहा था। उसे ड्यूटी के लिए सहायक मंडल इंजीनियर (स्पेशल) से आदेश कराने के लिए कहा था। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक सीसी सोमवंशी का कहना है कि घटना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले रेल कर्मचारी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed