फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दो लाख रूपए

Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
crime
23द्दस्रड्डश्च11-गोंडा के कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षक की गाड़ी का टूटा शीशा। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास एक शिक्षक की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने कार में रखा बैग पार कर दिया। शिक्षक के बैग में दो लाख रुपये व जरूरी कागजात रखे थे। शिक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने कोतवाली नगर में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहसील सदर को जाने वाले मार्ग पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पीछे गेट पर शिक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने अपनी कार खड़ी कर दी थी। वह कलेक्ट्रेट के अंदर गए और आधे घंटे के भीतर ही बाहर आ गए। उन्होंने देखा कि उनके कार के बायीं सीट का शीशा टूटा है और सीट पर रखा बैग गायब है। उन्होने तत्काल सिविल लाइन चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामदेव ने जांच शुरू किया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों से पूछताछ किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। काफी मशक्कत के बाद आंबेडकर चौराहे के आगे एक स्थान पर कुछ सामान मिला। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उचक्कों का कोई गिरोह है जो गाड़ियों का शीशा तोड़कर सामान चुरा ले रहा है। कुछ दिन पहले एलबीएस के पास भी पथवलिया के एक व्यक्ति के गाड़ी से सामान चोरी हो गया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली है। न ही कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed