{"_id":"61437cf38ebc3e47465e96ae","slug":"crime-gonda-news-lko5958631182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के साथ धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के साथ धक्कामुक्की
16द्दस्रड्डश्च8-गंडा के कटरा बाजार में संचालित क्लीनिक का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : GONDA
Link Copied
कटरा बाजार (गोंडा)। बिना पंजीकरण चल रहे मेडिकल सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के साथ धक्का मुक्की व अभद्रता की गई। बुधवार की देरशाम डिप्टी सीएमओ डॉ टीपी जायसवाल कटरा बाजार स्थित डॉ कयूम पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे जहां क्लीनिक संचालक के लड़के ने डिप्टी सीएमओ को धक्का देकर बाहर निकाल दिया तथा अभद्रता की।
विज्ञापन
सीएमओ ने संचालक व उनके लड़के के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में बताया गया कि क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान संचालक के बेटे से क्लीनिक के पंजीकरण का प्रमाणपत्र मांगा गया, लेकिन उन्होंने नहीं दिखाया। क्लीनिक में रखी अधिकांश दवाएं प्रतिबंधित व नॉरकोटिक ड्रग मिलीं। जिस पर भड़के संचालक के बेटे ने धक्का-मुक्की कर अभद्रता की। डिप्टी सीएमओ ने कटरा थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सदानंद पांडेय ने बताया कि डिप्टी सीएमओ के तहरीर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।