फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

नकली शराब बनाने वाले छह पर लगा गैंगस्टर

Wed, 25 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
मनकापुर (गोंडा)। नकली शराब बनाकर विभिन्न ब्रांड के बार कोड, क्यूआर कोड, रैपर बदल कर सरकारी शराब के रूप में शीशियों में पैक करके सरकारी ठेके की दुकान पर बेचने वाले गिरोह पर डीएम मार्कंडेय शाही के निर्देश पर गैंग लीडर सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मौजा कटहर बुटहनी मजरा खपरिहवा निवासी अश्वनी जायसवाल शराब की खाली शीशियों में नकली शराब भरकर नकली रैपर नकली लगाकर उसे जनपद के विभिन्न जगहों पर आपूर्ति करता है। उसके साथ आधा दर्जन लोग शामिल हैं, जो नकली शराब बनाकर उसे असली तरीके से रूप देकर जगह जगह सप्लाई करते हैं। इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने के बाद गैंग लीडर व गैंग सदस्यों का चार्ट बनाकर एसपी संतोष कुमार के अनुमोदन के बाद जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने गैंग लीडर अश्वनी जायसवाल निवासी थाना मनकापुर, गिरजेश सोनी गैंग सदस्य निवासी महराजगंज कोतवाली नगर, विजय जायसवाल निवासी रानी बाजार, संजय जायसवाल निवासी ददुआ बाजार कोतवाली नगर, कंवलजीत वालिया निवासी साकेत नगर थाना किदवई नगर जनपद कानपुर, वीरेन्द्र उर्फ बब्लू सिंह निवासी महादेवा थाना मनकापुर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed