फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

पुलिस ने पकड़ी नकली पानमसाला/जर्दा बनाने की फैक्ट्ररी, दो गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
4द्दस्रड्डश्च6-गोंडा के एसपी कार्यालय में नकली पान मसाला व जर्दा बनाने के आरोपियों संग एएसपी व पु? - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस ने शहर के शास्त्रीनगर तोपखाना मोहल्ले में छापा मारकर नकली पान मसाला व जर्दा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में नकली पान मसाला जर्दा व बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव व चौकी प्रभारी पांडेय बाजार नीरज कुमार सिंह को सोमवार रात सूचना मिली कि शास्त्रीनगर तोपखाना मोहल्ले के एक मकान में नकली पान मसाला व जर्दा बनाने की अवैध फैक्टरी संचालित है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी पान मसाला, जर्दा, पैकिंग मशीन व पान मसाला जर्दा बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम शमसुद्दीन उर्फ राजू व तैय्यब अली निवासी तोपखाना शास्त्री नगर बताया। पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग कई तरह की नकली तम्बाकू व अन्य सामग्री मिलाकर रत्ना, भोला एवं गोपाल कंपनी के खाली डिब्बों में भरकर मशीन से उसकी पैकिंग करते हैं। इसके बाद कंपनी का रैपर लगाकर बाजार में बेचकर ऊंची कीमत लेते हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम को मौके से 3100 डिब्बे से अधिक कई ब्रांडों के खाली डिब्बे, अर्धनिर्मित ब्रांडेड कंपनी का जर्दा, जर्दा मिला। इसके अलावा 19 बोरे रैपर, दो बोरे ढक्कन, दो पैकिंग मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के अलावा 13 नकली पान मसाला बनाने के अन्य उपकरण भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed