फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

फर्जी अंकना कराकर बेंच दी एक करोड़ की जमीन, एफआईआर के आदेश

Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
करनैलगंज (गोंडा)। बिना किसी आदेश के मतरुक खाते का फर्जी अंकना कराकर एक करोड़ की जमीन बेंच दी गई। अब अंकना करने व कराने वाले लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने फर्जी प्रविष्टि निरस्त कराकर मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश तहसीलदार को दिया है। जिसमें तत्कालीन लेखपाल व राजस्व अधिकारियों समेत कई लोग फंस गए हैं।
विज्ञापन

मामला विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम पिपरी से जुड़ा है। यहां कुछ सरकारी भूमि बंदोबस्त में मतरुक हो गई थी। जो करीब 100 वर्षों से किसी के नाम दर्ज नहीं थी। जिसे भूमाफियाओं ने राजस्व कर्मियों से मिलकर नया गाटा संख्या 400 बनवाकर अपने नाम दर्ज कागजात करवा लिया। उसके बाद एक करोड़ से अधिक की कीमत पर बेंच भी दिया। जब प्लाटिंग का कार्य शुरू हुआ तो खरीद फरोख्त में मामला खुलने लगा।
विज्ञापन

एसडीएम हीरालाल ने बताया कि अधिवक्ता प्रताप बली सिंह ने बीती 22 जुलाई को इसकी शिकायत डीएम से करके पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर मामले की जांच कर प्रविष्टि निरस्त कराने, फर्जी प्रविष्टि दर्ज करने व कराने वाले संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर 15 दिवस के अंदर अवगत कराने का लिखित निर्देश दिया है। जिस पर तहसीलदार कर्नलगंज की जांच कर तत्काल अभियोग पंजीकृत कराते हुये कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed