फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

मारपीट में सात लोग घायल,11 पर रिपोर्ट

Wed, 04 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
परसपुर (गोंडा)। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। इस मामले में थाना परसपुर में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पहली घटना ग्राम पूरे लाली, दीनपुरवा की है। मंजू सिंह पत्नी दिनेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि घर कब्जेदारी विवाद को लेकर उसके जेठ अवधेश सिंह, जेठानी शीला सिंह, चचेरे जेठ प्रदीप सिंह व चचेरे देवर सुशील सिंह उससे अभद्रता कर लाठी-डंडा से मारने लगे। उसकी पुत्री जूली सिंह व पति दिनेश सिंह बचाने आए तो आरोपियों ने भी मारापीटा। सभी को चोटें आई हैं। मंजू सिंह की तहरीर पर अवधेश सिंह, शीला सिंह, प्रदीप सिंह व सुशील सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकरण में शीला सिंह पत्नी अवधेश सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि धान की फसल चर जाने के विवाद को लेकर उसके देवर दिनेश सिंह, देवरानी मंजू सिंह, देवर के साले अंकित सिंह व देवर की पुत्री जूली सिंह उससे अभद्रता कर लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। शोर करने पर पुत्री शेजल सिंह व पुत्र राज सिंह बचाने आए तो उन्हें मारापीटा गया। आरोपियों ने सीमेंट का चद्दर व मोबाइल तोड़कर नुकसान कर दिया। शीला सिंह की तहरीर पर दिनेश सिंह, मंजू सिंह, अंकित सिंह व जूली सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना ग्राम पसका, महतवन पुरवा की है। यहां की निवासिनी राज मती यादव पत्नी राज बहादुर यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि घर के पीछे परछेह लगाने के विवाद को लेकर गांव के आरोपी कुंवर बहादुर यादव, वीरेंद्र यादव व ननके उससे अभद्रता कर लाठी से पिटाई कर दी। राजमती यादव की तहरीर पर कुंवर बहादुर यादव, वीरेंद्र यादव व ननके के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन महिलाओं सहित 11 लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed