फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

टप्पेबाज ने दुकान से उड़ाए 76 हजार

Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मनकापुर(गोंडा)। कस्बा स्थित इन्वर्टर/बैट्री की एक दुकान पर ग्राहक बनकर आए टप्पेबाज ने बैग में रखे 76 हजार सात सौ रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। दुकानदार बैंक में पैसा जमा करने के लिए रैक में हाथ डाला तो बैग समेत रुपया गायब था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी कमलेश दत्त राम पांडेय पुत्र स्व भाष्कर दत्त राम पांडेय ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि कस्बा में स्थित रफीनगर में शिव मैरेज लान के पास कमल बैट्री सर्विस की दुकान है। 27 जुलाई को अपनी दुकान पर बैठा था। लगभग पांच वर्ष की लड़की के साथ एक युवक दो बड़ा झोला लेकर दुकान पर ग्राहक बनकर आया और इन्वर्टर/बैटरी खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

यह कहकर मोल-भाव करके उनके नजदीक आकर बैठ गया। सौदा तय हो जाने के बाद रिक्शा लाने के बहाने वह लड़की के चला गया। दुकान की रैक में एक बैग में 76 हजार सात सौ रुपये रखे थे। सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाज व्यक्ति के बताए गए लोकेशन व सीसी टीवी फुटेज के आधार पर छानबीन किया गया तो लोगों द्वारा उसकी पहचान आलोक शुक्ला उर्फ दद्दा पुत्र श्रीकांत शुक्ला निवासी कुड़ासन बाजार दातौली के रूप में हुई, जबकि उसके साथ आई लड़की उसी युवक की है, जिसका नाम माही बताया गया। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है यह व्यक्ति शातिर अपराधी है। उसको पकड़ने के लिए दातौली चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस टीम के साथ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed