{"_id":"6102e38e8ebc3e583a1fd0d8","slug":"crime-gonda-news-lko589060913","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध मौत पर पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मामले में महिला के पिता ने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पीपल चौराहा निवासी किरन (35) पत्नी मोहनलाल की एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। किरन के पिता कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे उदई गांव निवासी उमाशंकर पांडेय ने तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उमाशंकर पांडेय ने बताया कि पुत्री की शादी 15 वर्ष पहले मोहनलाल से की थी। बताया कि उसके दामाद की मृत्यु 2015 में अचानक हो गई थी। उस के दो बच्चे भी हैं।
मोहनलाल की मृत्यु के बाद राजा मोहल्ला निवासी अरविंद शर्मा घर आता-जाता था। उसने रेडीमेड कपड़े की दुकान भी खुलवायी थी। दोनों उसी घर में रहते थे। उमाशंकर ने बताया कि उन्हें अरविंद के बारे में जानकारी हुई तो उसने अपने पुत्री किरन से पूछा तो बताया कि अरविंद के साथ कोर्ट में शादी कर ली है। कोर्ट मैरिज का कोई रिकार्ड नहीं दिखाई। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को जहर देकर मार दिया गया है। किरन के हिस्से की दुकान और खाते में जमा पैसा हड़पने की साजिश है। बताया कि किरन के एक बेटी व एक बेटा है। संवाद