{"_id":"610194db8ebc3e58816560a5","slug":"crime-gonda-news-lko588901060","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। असलहे के दम पर युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। करीब एक माह पहले 21 जून को पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि दीन मोहम्मद अपने भाई बेचन, सल्लन व उसका जीजा धुम्मन के साथ अवैध असलहे से लैस होकर घर में घुस आए थे।
आरोपी उसकी 18 वर्षीय लड़की को जबरन घर से बाहर घसीट ले गया, अश्लील हरकत करने लगा। उसकी लड़की ने बताया कि दो दिन पूर्व वह शाम को बाग में शौच के लिए गई थी तो दीन मोहम्मद ने असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर किसी से न बताने की धमकी दी थी।
पीड़ित के हल्ला मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पीछा किया तो वह लोग लड़की को छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास किया था। तफ्तीश के दौरान विवेचक ने पहले से दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में 3/5 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा भी बढ़ाई। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को एसएसआई विसुन देव पांडेय, हेड कांस्टेबल विकास उपाध्याय, सिरेन्द्र नाथ, राम अवतार यादव व महिला कांस्टेबल पूनम ने मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित ऊदल चौराहा के पास से अभियुक्त बेचन उर्फ रईस मोहमद, सल्लन उर्फ मोहर अली, निवासी ग्राम जोन्हीजोत तामापार व धुम्मन उर्फ मोहम्मद उमर निवासी ग्राम मऊ को गिरफ्तार किया है। (संवाद)