फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda,dowery

Gonda News: दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Fri, 09 Dec 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda,dowery
मसकनवा (गोंडा)। मेहापोखर गांव की रहने वाली एक विवाहिता को दहेज में नकदी व बाइक की मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाते हुए छपिया थाने में तहरीर दी गई। मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के वाशुदेवपुर ग्रांट गांव के रहने वाले मोहनलाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि अपनी पौत्री गुंजन (28) की शादी दो साल पहले मेहावर पोखर गांव के रहने वाले हीरालाल गुप्ता के बेटे सूरज गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक था। उसके बाद ससुराल वाले दहेज में नकदी व कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर पौत्री को मारकर फंदे से लटका दिया। मामले में मोहनलाल ने थाने में पति सूरज गुप्ता, ससुर हीरालाल व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मोहनलाल की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed